chess

KHELNEWZ BILASPUR DESK जी एच रायसोनी स्मृति आल इंडिया ओपन रेटिंग टूर्नामेंट की तैयारी का जायजा लेने बिलासपुर पहुंचे विनोद राठी

रेड डायमंड स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में होगा आयोजन, तीन लाख रुपए का होगा इनाम

बिलासपुर को शतरंज के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने एवं यहां के प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बिलासपुर पहुंचे राज्य शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी का स्वागत जिला शतरंज संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला संघ बिलासपुर के अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी, सचिव विक्रांत कक्कड़, मनीष उभरानी एवं रूपनारायण सोनी ने श्री राठी जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर रेड डायमंड होटल में आयोजित बैठक में विनोद राठी ने बताया कि बिलासपुर में शतरंज को बढ़ावा देने एवं जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने जी एच रायसोनी स्पोर्ट्स एवं कल्चर फाउंडेशन तथा कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से आल इंडिया फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप का आयोजन दिसंबर माह में किया जाएगा। जिसमें तीन लाख रुपए नगद राशि के अलावा ट्रॉफी, मोमेंटो एवं भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में देश के कई राज्यों के शतरंज खिलाड़ी शामिल होंगे। जिससे जिले में शतरंज का माहौल बनेगा तथा लोगों में इस दिमागी खेल के लिए रुझान बढ़ेगा।

रेड डायमंड स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में होगा आयोजन

आयोजन स्थल के चयन हेतु कई स्थलों का दौरा करने के बाद श्री राठी एवं जिला शतरंज संघ बिलासपुर ने रेड डायमंड स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स को आयोजन हेतु उपयुक्त पाया । उन्होंने बिलासपुर जिला शतरंज संघ को इस आयोजन की तैयारियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर बिलासपुर के शतरंज से जुड़े सभी आयोजकगणो से भी शतरंज को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास करने की अपील की ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *