हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की बाॅस्केटबाॅल महिला टीम जैन विश्वविद्यालय बैंगलुरू में आयोजित आल इंडिया प्रतियोगिता एवं हैण्डबाॅल महिला मेघालय विश्वविद्यालय में आयोजित ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए।
दोनों ही टीम 10 से 14 फरवरी तक आयोजित स्पर्धा में हिस्सा लेंगे. टीम के खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डाॅ.) संजय तिवारी ने व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने अच्छे प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए। टीम के सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया। खेल संचालक डाॅ दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही टीमों का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराया गया।
बाॅस्केटबाॅल महिला टीम के मैनेजर गजेन्द्र कुमार क्रीड़ाधिकारी रूंगटा महाविद्यालय कोहका भिलाई व कोच पूर्व बाॅस्केटबाॅल खिलाड़ी निशा नेताम है.
हैण्डबाॅल महिला टीम मैनेजर डाॅ. अजय लाॅजेवार सहायक प्रोफेसर सेठ रतनचंद सुराना व कोच सुश्री रुक्मणि देशमुख व्यायाम शिक्षक एम.जी.एम. स्कूल सेक्टर-06 भिलाई है। जिनके मार्गदर्शन में टीम प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेगी।
बाॅस्केटबाॅल महिला टीम में शामिल खिलाड़ी
हेमा साहू शासकीय कमला देवी महाविद्यालय राजनांदगांव,सुमन शासकीय कमला देवी महाविद्यालय राजनांदगांव, अनिशा शासकीय कमला देवी महाविद्यालय राजनांदगांव,कंचन वर्मा सरकार. कमला देवी कॉलेज राजनांदगांव, योगिता यादव शासकीय दिग्विजय पीजी कॉलेज राजनांदगांव, अर्चना निषाद शासकीय कन्या पीजी कॉलेज दुर्ग, हिना कौसर देव संस्कृति महाविद्यालय खपरी दुर्ग, अंशिका साहू सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग,हर्षिता प्रसाद कल्याण पीजी कॉलेज भिलाई नगर, प्रीति साहू शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई, युक्ति वर्मा शासकीय पीजी कॉलेज दुर्ग, समृद्धि कौर भट्टी शासकीय कन्या पीजी कॉलेज दुर्ग
हैण्डबाॅल महिला टीम में शामिल खिलाड़ी
प्राची साहू शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, प्रियंका बरवे मनसा कॉलेज कोहका भिलाई, कनक माली मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई, सुनिधि मिश्रा सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, सिमरन शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, रेणुका शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, भावना साहू शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, उत्तरा धीवर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, पूर्वी ठाकुर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, सौम्या ठाकुर शासकीय पीजी कॉलेज कवर्धा, सविता नारंग शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, ज्योति मंडावी शासकीय कमला महाविद्यालय राजनांदगांव, भूमि कोचर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, सोनम चंद्रवंशी शासकीय पीजी कॉलेज कवर्धा, मनीषा शासकीय महाविद्यालय दुर्ग,विद्या साहू मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई

