हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की नेेटबाॅल महिला टीम कृष्णा विश्वविद्यालय आंध्रप्रदेश में 14 से 18 फरवरी को आयोजित आल इंडिया प्रतियोगिता में एवं क्रासकंट्री पुरूष महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में 14 से 15 फरवरी को आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए।
दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डाॅ. संजय तिवारी ने व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने अच्छे प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए । टीम के सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया। खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि नेटबाॅल महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर मनसा महाविद्यालय भिलाई में व क्रासकंट्री पुरूष टीम का प्रशिक्षण शिविर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में आयोजित कराया गया। नेटबाॅल महिला टीम के मैनेजर सुश्री मौसमी ठाकुर क्रीड़ाधिकारी मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई व कोच मनोज साहु भिलाई है. वही क्रासकंट्री पुरूष टीम मैनेजर जयराम साहु क्रीड़ाधिकारी शासकीय महाविद्यालय मोहला व कोच रोशन पटेल क्रीड़ाधिकारी शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव है।

नेटबाॅल महिला टीम में शामिल खिलाड़ी
खुशबू गुप्ता मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई, सोनम शर्मा सेठ रतनचंद सुराणा महाविद्यालय दुर्ग, मिशा कुमारी शासकीय महाविद्यालय भिलाई-03,शिवांगी बाजपेयी सेठ रतनचंद सुराणा महाविद्यालय दुर्ग, हर्षिता उपाध्याय श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी,भूमिका शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव,योगिता मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई, रीति ठाकुर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, सीमा शासकीय गर्ल्स महाविद्यालय दुर्ग, जसप्रीत कौर सेठ रतनचंद सुराणा महाविद्यालय दुर्ग,नेहा मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई, हेमपुष्पा साहू शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव
क्रासकंट्री पुरूष टीम में शामिल खिलाड़ी
जसवंत शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, हर्ष कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, संजय कुमार शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, अजीत कुमार शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव, समीर कुमार शासकीय महाविद्यालय बालोद, भीखम कुमार शासकीय महाविद्यालय बालोद

