17 वीं वेस्ट जोन सॉफ्टबॉल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 9 से 11 फरवरी तक आयोजित था. जिसमे छत्तीसगढ़ सॉफ्टबाल संघ के पुरुष और महिला दोनों टीम बने नेशनल चैंपियन.इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्रा, महासचिव ओपी शर्मा, जसपाल सिंह, मृत्युंजय शर्मा एवं प्रशिक्षक द्वारा खिलाड़ियों को बधाई दिए.
चैंपियनशिप जीतने के बाद बिलासपुर में महिला एवं पुरुष टीम का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर सुशील मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल संघ, अमरनाथ सिंह महासचिव छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ, हेमंत सिंह परिहार, यशु जायसवाल, अख्तर खान, मुकेश कश्यप, टी रमेश बाबू, विनय सिंह आदि उपस्थित थे.

