Sport News

KHELNEWZ DURG DESK हेमचंद् विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 03 दिवसीय खेल स्पर्धा का हुआ समापन

राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अवसर पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा खेल दिवस पर 03 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत स्टीक बाॅल गेम, रिंग टाॅस्क गेम, स्टम्प आउट, कैरम एवं शतरंज स्पर्धा संपन्न हुआ.

प्रतियोगितों का आयोजन विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य किया गया। समापन समारोह के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ.) संजय तिवारी उपस्थित रहे।

खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक खेल विधा के प्रथम 04 विजेताओं को कुलपति महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर डाॅ. नीलू श्रीवास्तव छात्र कल्याण अधिष्ठाता, वित्त अधिकारी श्रीमती ममता अवस्थी, हिमांशु मण्डावी सहायक कुलसचिव एवं विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *