badminton

KHELNEWZ EDITORIAL DESK वेस्ट ज़ोन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पाँच राज्यों के बेहतरीन शटलर्स के मध्य होगा कांटो का मुकाबला

छत्तीसगढ़ की मेज़बानी में 3 से 6 सितम्बर के मध्य आयोजित होगा यह मुकाबला

न्यायधानी के रेड डायमंड स्पोर्ट्स सेंटर में खेले जायेंगे यह मुकाबले

Special Thanks to Shri Anurag Dixit ji

छतीसगढ़ राज्य बनने के बाद अब वेस्ट ज़ोन बैडमिंटन स्पर्धा में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश व गोवा सहित कुल 5 राज्यों की पुरूष, महिला व बालक, बालिका (19 वर्ष आयु समूह) की टीमें भाग लेती हैं।

जिसमें पहले केवल टीम स्पर्धा ही खेली जाती थी। लेकिन विगत 3-4 वर्षों से अब व्यक्तिगत (Individual) मुकाबले भी खेले जाने का प्रावधान कर दिया गया है।

प्रतियोगिता सीनियर वर्ग (पुरुष-महिला) में दो टीमों के मध्य 5 मैचों के मुकाबले खेले जाते है। प्रथम दो मैच एकल के, तीसरा मैच युगल, चौथा मैच पुनः एकल एवं पांचवां व अंतिम मैच युगल का होता है। कोई भी 3 मैच जीतने वाली टीम विजेता होती है। जबकि जूनियर बालक-बालिका (19 वर्ष आयु) समूह में टीम स्पर्धा 3 मैच ही खेली जाती है। पहले एकल, फिर युगल तत्पश्चात पुनः एकल। कोई भी 2 मैच जीतने वाली टीम विजेता होती है।

स्पर्धा के पहले दो दिनों में टीम स्पर्धा खेली जायेगी। तत्पश्चात अगले 2 दिन व्यक्तिगत मुकाबले खेले जायेंगे। जिसमें एकल, युगल व मिश्रित युगल समूह के मुकाबले शामिल होंगे।टीम स्पर्धा में विजेता और उपविजेता बनने वाली टीमों को सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप जिसे अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कहा जाता है, में खेलने की पात्रता मिल जाती है।

व्यक्तिगत मुकाबले में एकल में सेमीफाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों को भी सीधे राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में खेलने की पात्रता प्राप्त हो जाती है। जबकि युगल व मिश्रित युगल के केवल विजेता व उपविजेता को यह पात्रता हासिल होती है।

इस बार वेस्ट ज़ोन का यह प्रतिष्ठित मुकाबले की मेजबानी छत्तीसगढ़ राज्य को मिली है। जो कि दिनांक 3 से 6 सितंबर तक रेड डायमंड स्पोर्ट्स सेंटर बिलासपुर में आयोजित होनी है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author