छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रथम राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में कल सीनियर पुरुष एकल वर्ग तथा जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के मुकाबले संपन्न हुये।

प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी एस.पी. मलिक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. मानिक चटर्जी ने किया तथा विशेष अतिथि ओम गोयल एवं संघ के सचिव सार्थक शुक्ला थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की तकनीकि समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा, संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े, प्रदीप जोशी एवं मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शकील साजिद ने किया।
प्रतियोगिता में कल खेले गये फायनल मैच के परिणाम
सीनियर पुरुष वर्ग:- विजेता -अरिंदम देबनाथ (रायपुर) उपविजेता कुणाल देब (रायपुर) 4-2
यूथ UNDER-17 (जुनियर) एकल बालक वर्ग:- विजेता – आर्यन कुमार सिंह (रायपुर), उपविजेता दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर) 3-0

यूथ UNDER-17 (जुनियर) एकल बालिका वर्ग:- विजेता – समाया पांडे (रायपुर), उपविजेता- वेदी कच्छवाहा (रायपुर) 3-2
यूथ UNDER-13 (कैडेट) एकल बालक वर्ग:- विजेता -अथर्व साहू (दुर्ग), उपविजेता- विवान बैसवाड़े (रायपुर) 3-1
यूथ UNDER-13 (कैडेट) एकल बालिका वर्ग:- विजेता- अक्षिता बीनू (बिलासपुर), उपविजेता इशी मिश्रा 3-0
इस दौरान अरुण बावरिया, मो जावेद, पूर्व राज्य विजेता सुश्री सुरभि मोदी, राकेश यादव, प्रदीप दासगुप्ता, एन.जे. राव, प्रवीण निरापुरे, सुश्री शिवानी पांडे एवं अन्य सदस्य, खिलाड़ी, प्रशिक्षक, पालक आदि उपस्थित थे.
