
खेलो इंडिया अस्मिता पेंचाक सिलाट लीग सीनियर नेशनल जो 25 से 27 मार्च को नॉर्थ ईस्ट हिल यूनिवर्सिटी शिलांग मेघालय में आयोजित हुई. उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 9 महिला खिलाड़ी एवं 2 कोच मैनेजर एवं एक राष्ट्रीय रेफरी ने भाग लिया.
बेमेतरा जिले की कल्याणी वर्मा, सानिया परवीन एवं दुर्ग की भावना मारकंडे ने कांस्य पदक प्राप्त किया है. इस अवसर पर ए.एक्का सहायक संचालक खेल एवं कल्याण विभाग, सुशील अमलेश जिला क्रीड़ा अधिकारी, पेंचाक सिलाट संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष बाग, छत्तीसगढ़ हाकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह, तैराकी संघ के हेमंत परिहार एवं पेंचाक सिलाट संघ के महासचिव शेख समीर ने खिलाडियों को अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दिए.

