Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स में खिलाड़ी हुए इनाम से सम्मानित, भव्य समारोह में शामिल हुए प्रदेश संघ के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी

नई दिल्ली में प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया अवार्ड्स का आयोजन किया गया। हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।समारोह में भारतीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करोड़ों रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर फ़िरोज़ अंसारी जो हॉकी इंडिया के सह-सचिव एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष हैं, ने खेल मंत्री के साथ मंच साझा किया और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में भारत के महान हॉकी खिलाड़ी अजित पाल सिंग की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

उनके हाथों “अजीत पाल सिंह मिडफील्डर अवार्ड” भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी सुमित कुमार को प्रदान किया गया।साथ ही अन्य पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार महान हॉकी खिलाड़ी ज़फ़र इकबाल को, डिफेंडर ऑफ़ द ईयर संजय राणा को, अपकमिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर साक्षी राणा (महिला), प्रिंस दीप सिंह (पुरुष), प्लेयर आफ़ द ईयर नवनीत कौर (महिला), हार्दिक सिह (पुरुष) को प्रदाय किए गए ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author