badminton

KHELNEWZ RAIPUR DESK एलआईसी की मध्य क्षेत्रीय टीटी एवं बैडमिंटन स्पर्धा का राजधानी में हुआ शुभारम्भ

भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल द्वारा 04 से 05 जुलाई तक आयोजित 58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता सप्रे शाला में आयोजित हो रहा है.प्रतियोगिता का उदघाटन भारतीय जीवन बीमा निगम, मध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के प्रादेशिक प्रबंधक एम.सी. कौशिक ने किया.

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक (एच.आर.डी.) एम. कविराज थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के विपणन प्रबंधक रविन्द्र कुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रतियोगिता के संयोजक प्रबंधक (कार्मिक) अमित कुमार श्रीवास्तव एवं संजय कुमार साहा, सेन्ट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के सह सचिव व्ही. एस. बघेल, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य शशांक शेखर शर्मा, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के महासचिव गजेंद्र पटेल, प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के सचिव आशीष शर्मा उपस्थित थे।

आज टेबल टेनिस के पुरुष एवं महिला वर्ग में रायपुर मंडल के विनय बैसवाड़े, केशव खंडेलवाल एवं साक्षी धनविजय ने फायनल में प्रवेश किया तथा बैडमिंटन के पुरुष एवं महिला वर्ग में पहली बार भागीदारी कर रहे मंडल के जुग्गल संजीव पटेल एवं जिशा टिग्गा ने शानदार प्रदर्शन करते हुये सेमीफायनल में पराजित हुई।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रायपुर जिला संघ के सचिव अनुराग दीक्षित तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे हैं। यह जानकारी आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने दी.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *