छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला संघ द्वारा भिलाई में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 19 एवं 13 शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ महापौर नीरज पाल के मुख्य आतिथ्य एवं गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष राजीव चौबे की अध्यक्षता में शतरंज की चाल चलकर किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलाश जैन बरमेचा, श्रीमती रीता तिवारी, आरती अरोरा, दीप चटर्जी, संजय मदनाल, अमित देशमुख, देवव्रत चौधरी, इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, शतरंज प्रशिक्षक सुरेंद्र बल्लेवार उपस्थित थे।

जिला संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि स्पर्धा में दोनों वर्गों में जिले के कुल 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें अंडर 19 में 4 बालक एवं 4 बालिकाओं तथा अंडर 13 में 2 बालक एवं 2 बालिकाओं का चयन राज्य चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक के रूप में फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा तथा आशुतोष चावरे व चंदन विश्वकर्मा है।कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं आभार प्रदर्शन संघ के सचिव तुलसी सोनी ने किया।
