रग्बी इण्डिया एवं तेलंगाना एसोसिएशन द्वारा जूनियर नशनल रग्बी सेवेन्स (बालक एवं बालिका ) चैम्पियनशिप का आयोजन गाचीबोवली स्टेडियम, हैदराबाद में 06 से 11 जुलाई के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस जूनियर नेशनल रग्बी सेवेन्स चैम्पियनशिप में जो 7 टीमें उच्च स्थान प्राप्त करेंगी वह खेलो इंडिया के लिये क्वालिफाई होगी।
छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने इस चैंपियनशिप में भागले रहे राज्य के खिलाड़ियों को बधाई दिए। छत्तीसगढ़ टीम आज रवाना हुई ।
खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है ईशा किरण किंडो (कप्तान), पूर्वराज साहू ( वाईस कप्तान), गुंजन वर्मा, दृष्टि चंद्रकार, श्रद्धा मरकाम, शिवानी सतनामी, सानाली केरकेट्टा, पूनम कुमारी, मानसी साहू, साक्षी साहू, नंदनी निषाद, जिया परवीन, कोच प्राची विश्वकर्मा मैनेजर संस्कार राजीव देवांगन है.
