26 जून से 5 जुलाई तक विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज चेक गणराज्य में आयोजित हुआ. जिसमे भारतीय तीरंदाजी संघ का 32 सदस्य पैरा टीम भाग लिया. छत्तीसगढ़ के तीरंदाज तोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने फ्रांस के टीम को 150/ 148 अंकों से हराकर कांस्य पदक जीते.
संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने कहा कि तोमन कुमार इन 2 वर्षों में 8 से अधिक मेडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुके हैं. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव आयुष मुरारका ने तोमन की इस उपलब्धि पर बधाई दिए.
Please follow and like us:

