जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय बालक बालिका सब जूनियर वर्ग 15 वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन 11 जून को विकासखंड खेल केंद्र, लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में जिले से कुल 41 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप डॉ. रुपेश साहू, विशिष्ट अतिथि श्रीमति जे दिव्या राव, सुबोध कुमार सिंह अध्यक्ष जिला शतरंज़ संघ, सूर्यकान्त शर्मा कोषाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर राजेश पाटले ,आर्बिटर यश शर्मा व ऑफिसियल जितेंद्र साहु एवं शेखर थे. स्पर्धा 6 चक्रो में आयोजित की गयी.

जिसमें अंडर 15 बालक वर्ग में प्रथम स्थान- अंशुल शर्मा, द्वितीय सक्षम गुप्ता, तृतीय प्रवीण कुमार कश्यप, चतुर्थ समर्थ गुप्ता, पांचवा अमन कुमार मिरी, छठवां गीतांश साहू रहे.
अंडर 13 बालिका वर्ग में प्रथम उर्वी गुप्ता, द्वितीय सौम्या सिंह राजपूत, तृतीय आभा सिंह राठौर, चतुर्थ मौली ध्रुव, पांचवा वांशी ध्रुव, छठवा आभाश्री साहू रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

अंडर 7 वर्ग जे आचिंत्य राव, आदर्श ध्रुव, आदिती कश्यप, सनाया अग्रवाल, अंडर-09 वर्ग में आदित्य सिंह राजपूत, अद्वित उपाध्याय, रुद्राक्ष शर्मा, आराध्या जायसवाल, अंडर 11 वर्ग में आर्या ध्रुव, रेणुका खत्री, जयदेव यादव, तनिष्क राज इन सभी खिलाड़ियों क़ो बेहतर प्रदर्शन हेतु सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा अन्य सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र दिया गया।
स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी राज्य शतरंज चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संघ के वरिष्ठ सदस्य युगल किशोर राजपूत, राजेश उपाध्याय का सहयोग रहा.
