राजधानी के नया रायपुर स्थित सेंध लेक मे 12 से 14 जून तक भारतीय कायाकिंग कैनोइंग एवं छत्तीसगढ़ कायाकिंग एंड कैनोइंग के सयुंक्त तत्वाधान मे आयोजित हो रहे स्पर्धा के उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि श्री विक्रम सिँह सिसोदिया, महासचिव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने गुब्बारा छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
स्वागत उदबोधन मे श्री सिसोदिया ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश के लिए इसे महान उपलब्धि बताया हुए कहा कि राष्ट्रीय आयोजन होने से कई नवीन खिलाडी इस खेल से रूबरू होंगे। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस सम्पूर्ण भारत से 24 राज्यों के 800 खिलाड़ी अधिकरी उपस्थित रहें।

उद्घाटन अवसर पर संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, दत्ता पाटिल महासचिव महाराष्ट्र कायकिंग केनोयिंग एसोसिएशन, कम्पटीशन डायरेक्टर अनिल राठी, रूपेंद्र सिंह चौहान, अखिलेश दुबे, सुमित तिवारी, अशोक दुबे, राकेश ठाकुर उपस्थित थे. मंच का संचालन डॉ राजू खानाड़े ने किया। कल प्रतियोगिता 125 इवेंट खेले जायेंगे।
