chess

KHELNEWZ JAANJGIR DESK जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता आगामी 7 जून को

जिला शतरंज संघ द्वारा आगामी राज्य स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन 7 जून को किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा में प्रातः 9 बजे से होगा।

प्रतियोगिता अंडर-11 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। अंडर-11 वर्ग से 2 बालक एवं 2 बालिकाओं तथा अंडर-19 वर्ग से 4 बालक एवं 4 बालिकाओं का चयन आगामी राज्य चयन शतरंज चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता में केवल जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के राउंड की संख्या प्रतिभागियों की कुल संख्या के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author