netball

सीनियर नेशनल फर्स्ट 5 नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए फाइनल सिलेक्शन ट्रायल 7 जून को

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा 5वीं सीनियर नेशनल फास्ट 5 नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ टीम का सिलेक्शन ट्रायल 7 जून को सुबह 8:00 बजे जांजगीर के हाई स्कूल मैदान पर रखा गया है.

इस फाइनल सिलेक्शन ट्रायल में खिलाड़ियों की यो-यो टेस्ट ,1500 मीटर की दौड़, 100 मीटर स्प्रिंट एवं गेम की दक्षता को परखा जायेगा. ट्रायल NFI आब्जर्वर के निगरानी में होगा एवं ट्रायल के पश्चात छत्तीसगढ़ की 10 पुरुष एवं 10 महिला खिलाड़ी चुने जाएंगे ।

इस सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए अपना NFI की आईडी नंबर अनिवार्य है तभी वह इस सिलेक्शन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यह जानकारी नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के महासचिव राजेश राठौर द्वारा दी गई।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author