Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

7वीं UMAI राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 01 से 04 जून तक इन्दिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हल्द्वानी (उत्तराखंड) में किया गया।

चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 07 स्वर्ण, 04 रजत, 06 काँस्य सहित कुल 17 पदक जीतकर शानदार उपलब्धि प्राप्त की।

स्वर्ण पदक विजेता

01) युवराज सिंह, जगदलपुर, बस्तर (U-18yrs, -86kg)

02) तनुश्री मीणा, दल्लीराजहरा, बालोद (U-14yrs, -34kg)

03) काप्सा गुप्ता, दल्लीराजहरा, बालोद (U-16yrs, -45kg)

04) समिधा अग्रवाल, रायपुर (U-18yrs, – 45kg)

05) संजीत मोहन्ती, रायपुर (U-10yrs, – 30kg) नो कॉन्टेस्ट गोल्ड

06) साधिके दुबे, दल्लीराजहरा, बालोद (U-18yrs, – 55kg, वाये क्रू इवेन्ट)

07) हिमानी डरसेना, दल्लीराजहरा, बालोद (U-18yrs, – 45kg, वाये क्रू इवेन्ट)

रजत पदक विजेता

08) बलजीत कौर, रायपुर (U-14yrs, – 44kg)

09) सिद्धि निर्मलकर, दल्लीराजहरा, बालोद (U-14yrs, – 50kg)

10) नित्यम कुमार साहू, रायपुर (U-10yrs, -30kg)

11) आदित्य झा, दल्लीराजहरा, बालोद (U-18yrs, – 75kg)

कांस्य पदक विजेता

12) ट्विंकल टांडिया, दल्लीराजहरा, बालोद (U-12yrs, -32kg)

13) वर्षा निर्मलकर, दल्लीराजहरा, बालोद (U-16yrs, -48kg)

14) छाया नाग, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर (U-16yrs, -40kg)

15) आदित्य गुप्ता, रायपुर (U-14yrs, -48kg)

16) सिमरन सिंह, दल्लीराजहरा, बालोद (U-18yrs, -48kg)

17) आर्यमान सहगल, रायपुर (U-18yrs, -63.5kg)

चैंपियनशिप के अंतिम दिन 04 जून को देर शाम समापन व पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नैनीताल सांसद अजय भट्ट (पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री – भारत शासन) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता UMAI के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में महासचिव श्रीराम चौधरी उपस्थित थे।

यूथ राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक एवं अंकों के आधार पर मेघालय ओवरऑल चैंपियन, असम द्वितीय, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश तृतीय स्थान पर रहा। समापन और पुरुस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन (फेडरेशन के संयुक्त सचिव) ने मंच संचालन किया। मंच पर राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महिला प्रतिनिधि नजमा परवीन कुरैशी (काँकेर) और प्रभा साहू (धमतरी) भी उपस्थित थे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *