chess

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK जी. एच. रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में पांचवें चक्र के बाद शुभंकर बमालिया शीर्ष पर

सरस्वती शिशु मंदिर, अंबिकापुर में भारतीय शतरंज महासंघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित जी. एच. रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला जारी है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 195 खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

प्रतियोगिता के पांचवें चक्र की समाप्ति के बाद शुभंकर बमालिया (1627) 5 अंकों के साथ बेहतर टाईब्रेक के आधार पर प्रथम स्थान पर चल रहे हैं। उनके पीछे उत्कर्ष यादव (1507) द्वितीय, गौरव साहू (1664) तृतीय, वरुण सोनी (1571) चतुर्थ तथा संजय भारद्वाज (1570) पंचम स्थान पर हैं। सभी खिलाड़ियों ने पांच अंकों का स्कोर बनाया है और अंतिम चक्रों में खिताब के लिए रोमांचक संघर्ष देखने को मिलेगा।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर) अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अनिश अंसारी हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर शुभम बसोने एवं प्रदीप कुमार मंडल उप मुख्य निर्णायक (डेप्युटी चीफ आर्बिटर) के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 53 फिडे रेटेड खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन आज होगा, जहां नौ चक्रों के उपरांत विजेताओं का निर्णय किया जाएगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *