बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा पांडिचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) में छत्तीसगढ़ की टीम से महासमुंद जिले से अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी दिव्या रंगारी टीम में शामिल थी।
इस चैंपियनशिप में दिव्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मैच छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटका के मध्य खेला गया जिसमें छत्तीसगढ़ ने कर्नाटका को 67-62 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महासमुंद की दिव्या ने बेहतर प्रदर्शन कर 27 अंक बटोरे और टीम को फ़ाइनल में पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने केरला को 55-51 से हराया, जिसमें दिव्या ने सबसे ज्यादा 22 अंक बनाये।
दिव्या को पूरे चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मोस्ट वॉल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड मिला. उन्हें अतिथियों द्वारा 50,000 का चेक प्रदान किया गया। महासमुंद की दिव्या ने इससे पहले एशिया कप 2025 मलेशिया में भारतीय टीम में शामिल होते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुई थी.

