राजधानी के उदीयमान शतरंज खिलाड़ी यश सिंह ने कीट इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, 1095 खिलाड़ियों के बीच उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की।
उन्होंने स्पर्धा के 9 चक्रों में 8 में जीत दर्ज की और एक मात्र मैच में हर मिली. पहले राउंड में उड़ीसा के स्वयं को ,दूसरे राउंड में बंगाल के कृ दय रॉय को, तीसरे राउंड में बंगाल के ही आर्का प्रवा को, चौथे राउंड में उड़ीसा के देबा प्रिया बिस्वाल को, 5वे राउंड में राजस्थान के प्रियांशु नायक को हराया , छठवें राउंड में तमिल नाडु के कथेरास्वरण से हार का सामना करना पड़ा.
इसके पश्चात की शेष 3 बाजी में तेलंगाना के अद्विक, तमिल नाडु के जीवनंदनम तथा केरला के माधव नायर को हराकर 8 अंकों के साथ उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया. उन्हें पुरस्कार स्वरूप 3लाख पचास हजार रुपए तथा चमचमाती ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. इस स्पर्धा में यश ने 102 रेटिंग की सीधी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे. ज्ञात हो यह स्पर्धा सी कैटेगरी में बिलो 1700 रेटिंगस वाले प्रतिस्पर्धियों के मध्य आयोजित हुआ.
सम्मान कार्यक्रम में कामनवेल्थ शतरंज के चेयरमैन भरत सिंह चौहान व आयकर विभाग बिलासपुर में पदस्थ अधिकारी रंजन मोहन मोहंती के हाथो यश ने अपना पुरूस्कार राशि ग्रहण किया.
