Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई चैंपियनशिप हेतु 36 सदस्यीय दल हल्द्वानी रवाना

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड” द्वारा यूथ (जूनियर, सब जूनियर बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 01 से 04 जून तक इन्दिरा गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम हल्द्वानी (उत्तराखंड) में किया जा रहा है।

छ ग एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि उक्त राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेने हेतू प्रदेश म्यूथाई दल में कुल 27 यूथ म्यू थाई खिलाड़ियों और 09 अधिकारियों का दल घोषित किया गया है।

छ ग एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के संरक्षक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री एवँ खेल मंत्री अरुण साव, खेल संचालक तनुजा सलाम आदि ने छ ग म्यूथाई दल के यूथ खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन हेतू शुभकामनाएं दी है।

36 सदस्यीय दल में 27 खिलाड़ी (12 बालक, 15 बालिकायें) छ ग म्यू थाई दल में विगत माह दल्ली राजहरा जिला बालोद में आयोजित 25वी राज्य स्तरीय म्यूथाई चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर स्थान बनाने में कामयाब रहे है जो 08-09, 10-11, 12-13, 14-15, 16-17 वर्ष के अलग अलग वजन वर्ग में भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में रायपुर जिले से सर्वाधिक 13 खिलाड़ी (09 बालक, 04 बालिका), बालोद से 12 खिलाड़ी (02 बालक, 10 बालिका), बस्तर से 01 बालक खिलाड़ी तथा दंतेवाड़ा से 01 बालिका खिलाड़ी छ.ग. राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

खिलाड़ियों के नाम

ऐशिनी वर्मा, समिधा अग्रवाल, बलजीत कौर, नुरवी मिलिंद वासनिक, नित्यम कुमार साहू, कुशाग्र कुमार साहू, अर्चित केशरवानी, संजीत मोहन्ती, आर्यमान सहगल, सूर्यान्श दुबे, श्रेयांश मित्तल, मोक्ष पटेल और आदित्य गुप्ता (सभी रायपुर) साधिके दुबे, हिमानी डरसेना, मिनाली भंसारे, ट्विंकल टांडिया, कु सिद्धि निर्मलकर, काप्सा गुप्ता, सिमरन सिंह, सोनम साहू, वर्षा निर्मलकर, तनुश्री मीना, आदित्य झा और हर्ष कुमार (सभी बालोद) युवराज सिंह राजपूत (बस्तर) तथा छाया नाग (दंतेवाड़ा) राष्ट्रीय यूथ म्यूथाई चैंपियनशिप हल्द्वानी में छ ग राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दल में राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू (बालोद) और महासचिव अनीस मेमन (रायपुर) आम सभा मे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। अमन कुमार यादव एथलीट कमीशन के चेयरमैन के रूप में उपस्थित रहेंगे।छ ग के वरिष्ठ म्यूथाई खिलाड़ी एवँ अंतरराष्ट्रीय निर्णायक सुश्री हरबंश कौर (बालोद), प्रणव शंकर साहू (बालोद), टिकेश्वरी साहू (खेल एवँ युवा कल्याण दंतेवाड़ा) और स्टेट निर्णायक वाणी (बालोद) को आयोजन समिति द्वारा निर्णायक के रूप में तकनीकी कार्य हेतू आमंत्रित किया गया है।

कोच मैनेजर का दायित्व जय कुमार (रायपुर), राजेंद्र सिंह राजपूत (बस्तर), श्रीमती प्रभा साहू (धमतरी), श्रीमती नजमा परवीन कुरैशी (काँकेर) निभाएंगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *