
लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का क्षेत्रीय केंद्र छत्तीसगढ़ में स्थापित करने हेतु राष्ट्रीय तीरंदाज़ी संघ के उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडवीया से मुलाकात करते हुए ये मांग रखी.
ज्ञात हो लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान भारत का एकमात्र डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय है, जो पूरी तरह से शारीरिक शिक्षा और खेल के लिए समर्पित है। 1957 में स्थापित, यह संस्थान युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन है, जो एथलेटिक्स, योग, खेल प्रबंधन और कोचिंग में स्नातक (BPES, BPEd) और स्नातकोत्तर (MPEd, MA, MSc) डिग्री पाठ्यक्रम प्रदान करता है. मुख्यमंत्री जी ने भी केंद्रीय मंत्री से इस संस्थान की सेवाएं राज्य को उपलब्ध हो सके के लिए पहले भी आग्रह कर चुके है.
श्री मुरारका ने दूसरे बहुत महत्वपूर्ण विषय को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए यह कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण का पूर्ण कालिक क्षेत्रीय कार्यालय राजधानी में खोलने की आवश्यकता है, जिससे सभी खेलो में प्रोफेशनल खिलाड़ियों की खेप को तैयार किया जा सकता है.


