प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा मनसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहयोग से 25 एवं 26 अप्रैल को जिला स्तरीय अंडर 7 एवं 11 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि उक्त स्पर्धा में अंडर 7 एवं अंडर 11 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल व ई सर्टिफिकेट दिया जायेगा।
राज्य चैम्पियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों की फीस संघ द्वारा वहन किया जाएगा. प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर 6 राउंड में खेली जाएगी। स्पर्धा में प्रवेश शुल्क तीन सौ रुपए एवं प्रवेश की अंतिम तिथि 22 अप्रैल तक निर्धारित है। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं तकनीकी सहायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा होंगे।
