Baseball

KHELNEWZ KAWARDHA DESK जिले के 6 खिलाडियों का शालेय राष्ट्रीय बेसबॉल, सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 69वी शालेय राष्ट्रीय बेसबॉल मिनी एवं जूनियर वर्ग साथ ही सॉफ्टबॉल मिनी बालक/बालिका वर्ग के प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहा है. जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम से नगर के प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी से तान्या सिन्हा, दीक्षांत यादव, मयंक टंडन, चंद्रेश कोर्राम, लक्ष्य लांझी का बेसबॉल मिनी एवं जूनियर वर्ग में वही गुनिस्का जांगड़े का सॉफ्टबॉल मिनी वर्ग में चयन हुआ है.

कोच के रूप में व्यायाम शिक्षक मृत्युंजय शर्मा, दिनेश वर्गीस, राजा जोशी को नियुक्त किया गया है. इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, एकेडमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, संस्थापक राजा पीयूष टाटीया, निज सहायक गजराज सिंह ठाकुर, निज सहायक नरेंद्र मानिकपुरी, पार्षद दीपक सिन्हा, अशोका पब्लिक स्कूल के संचालक पवन देवांगन, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू, श्याम चकोर आदी ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *