
चौथे अंतर विद्यालय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मुकाबला केपीएस कोनी और अर्पा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। रिवर वैली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए K.P.S. की टीम ने 10 ओवर में 106 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें विनय ने शानदार 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्पा रिवर वैली स्कूल की टीम 8 विकेट के नुकसान पर केवल 79 रन ही बना सकी।

K.P.S. कोनी ने 27 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार केपीएस के विनय को दिया गया।दिन का दूसरा मुकाबला सेंट जेवियर्स हाई स्कूल और सेंट यूजीन स्कूल के बीच खेला गया। सेंट यूजीन स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट जेवियर्स हाई स्कूल ने 10 ओवर में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट यूजीन स्कूल ने 9 ओवर 3 गेंद में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इस मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के खिलाड़ी प्रवीण रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।

दिन का तीसरा मुकाबला हॉली क्रॉस मंगल और सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के बीच खेला गया। दोनों टीमों की सहमति से यह मैच 8 ओवर का खेला गया। हॉली क्रॉस मंगल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉली क्रॉस ने 8 ओवर में 172 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में छवि ने शानदार 107 रन बनाए और अपनी पारी में 16 छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की टीम 8 ओवर में 83 रन ही बना सकी और 8 विकेट खो दिए। हॉली क्रॉस मंगल ने 89 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार छवि को दिया गया।
