
भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेल एवं खिलाड़ीयो के विकास हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अलग अलग स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुद्वान ने बताया कि खेलो इंडिया मुहिम के तहत देश भर के 150 शहरों में अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन वाको इंडिया फेडरेशन के तत्वाधान में किया गया है।
इसी तारतम्य में अस्मिता खेलो इंडिया ईस्ट, वेस्ट, नार्थ एवं साउथ जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न होने के पश्चात राष्ट्रीय अस्मिता खेलो इंडिया लीग का आयोजन 24 से 29 मार्च तक चेन्नई, तमिलनाडु में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 33 बालिका एवं महिला किकबॉक्सर भाग लेंगे।
कोरबा जिले के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी से लोकिता चौहान, नाफ़िया सिद्दिकी, श्रेया लक्ष्मी साहू, कर्रा तेजस्विनी एवं हर्षिता यादव का गत वेस्ट जोन स्पर्धा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। सभी खिलाड़ियों को संस्थापक छत्तीसगढ़ किकबकसिंग एसोसिएशन एवं मुख्य प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में महासचिव आकाश गुरुद्वान एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी प्रभात साहू के साथ अलग अलग वजन वर्ग में भाग लेंगे।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, सहायक खेल प्रभारी आर के साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, वरिष्ठ किकबॉक्सिंग खिलाड़ी अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, मयंक डडसेना, जुनैद आलम, रमेश साहू, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सुयश नामदेव, हिमांशु यादव, जगदीश यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, नमो सिंह आदि ने बधाई दिए.
