तीसरे दिन की समाप्ति तक बीएसपी और बिलासपुर ने दर्ज़ किया लीड

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनीयर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रीक्ट मल्टी डे टुर्नामेंट में बीएसपी विरुद्ध रायपुर ब्लू के मध्य मैच सेक्टर 10 मैदान भिलाई में खेला गया। रायपुर ब्लू ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

बी एस पी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 140 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाये। बी एस पी की ओर से शुभम मौर्या ने नाबाद 166 रन बनाये। उनके अतिरिक्त कार्तिक नायडु ने 68 रन, वैभव साहु ने 43 रन तथा देव आदित्य सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया।
रायपुर ब्लू की ओर से फैज खान ने 6 विकेट तथा दर्शिल भट्ट ने 2 विकेट प्राप्त किये। रायपुर ब्लू ने अपनी पहली पारी में 66.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 249 रन बनाये। रायपुर ब्लू की ओर से सानिध्य हुरकत ने 88 रन, प्रतिक यादव ने 41 रन तथा शाश्वत शारदा ने 28 रन बनाये।
बी एस पी की ओर से पियुष पिल्लई ने 4 विकेट तथा मनराज सिंह ने 3 विकेट प्राप्त किये। तीसरे दिन की समाप्ति तक बी एस पी ने अपनी दूसरी पारी में 53 ओवरों में 6 विकेट खोकर 151 रन बना लिये हैं। बी एस पी की ओर से संगीत सोनी ने 56 रन तथा कार्तिक नायुडु ने नाबाद 39 रन बनाये। वहीं रायपुर ब्लू की ओर से फैज खान ने 3 विकेट तथा अमितेष पांडे ने 2 विकेट प्राप्त किये। तिसरे दिन की समाप्ति तक बी एस पी 287 रनों से आगे है।
बिलासपुर विरुद्ध जांजगीर चांपा
बिलासपुर एवं जांजगीर चांपा के मध्य मैच दिग्विजय स्टेडियम, राजनांदगांव में खेला गया। जांजगीर चांपा ने टॉस जितकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. बिलासपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 79.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 264 रन बनाये। बिलासपुर की ओर से अभिषेख सोहगैरा ने 85 रन तथा आशिष पांडे ने 68 रन बनाये।
जांजगीर चांपा की ओर से लव्यम राजपुत ने 3 तथा आदित्य यादव ने 3 विकेट प्राप्त किये। जांजगीर चांपा ने अपनी पहली पारी में 60.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 124 रन बनाये। जांजगीर चांपा की ओर से जानेन्द्र सीदार ने 34 रन तथा संजीव सिंह ने 22 रन बनाये।
वहीं बिलासपुर की ओर से वासुदे बरेठ ने 4 विकेट तथा सक्षम चौबे ने 3 विकेट प्राप्त किये। बिलासपुर ने अपनी दूसरी पारी 74.4 ओवरों में 6 विकेट पर 333 रन बनाकर पारी घोषित कर दी । बिलासपुर की ओर से अल्तमस खान ने 88 रन, अभिषेख सोहगौरा ने नाबाद 68 रन तथा आशिष पांडे ने 60 रन बनाये।

जांजगीर चांपा की ओर से संजीव सिंह ने 3 विकेट तथा शाहनवाज हुसैन ने 2 विकेट प्राप्त किये। 474 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जांजगीर चांपा ने तिसरे दिन की समाप्ति तक 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 54 रन बना लिये है। जांजगीर चांपा के लिये शाहबान खान 24 रन बनाकर नाबाद है । बिलासपुर की ओर से इंम्तियाज खान ने 2 विकेट प्राप्त किये। तिसरे दिन की समाप्ति तक जांजगीर चांपा 419 रनों से पीछे है।
बिलासपुर ब्लू विरुद्ध राजनांदगांव
बिलासपुर ब्लू एवं राजनांदगांव के मध्य मैच आर डी सी ए मैदान, रायपुर में खेला गया।राजनांदगांव ने टॉस जितकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैच मैदान के गीला होने के कारण देरी से प्रारंभ हुआ।राजनांदगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 95.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 378 रन बनाये.

राजनांदगांव की ओर से विकल्प तिवारी ने 164 रन, हर्ष साहु ने 55 रन, वैदिक मधुकर ने 43 रन तथा उपेन्द्र सिंह मरकाम ने 19 रन बनाये। बिलासपुर ब्लू की ओर से अंकित कुमार तथा दीपक बघेल ने 3-3 विकेट प्राप्त किये। बिलासपुर ब्लू ने अपनी पहली पारी में 31.3 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर केवल 110 रन ही बनाये।
बिलासपुर ब्लू की ओर से जी श्रीकांत ने 38 रन तथा धनंजय नायक ने 31 रन बनाये। वहीं राजनांदगांव की ओर से रोहन टांक ने 5 विकेट तथा विकल्प तिवारी ने 4 विकेट प्राप्त किये। फॉलोऑन खेलते हुये बिलासपुर ब्लू की दूसरी पारी 46.1 ओवरों में 158 रनों पर सीमट गयी ।

बिलासपुर ब्लू की ओर से अनुराग मिश्रा ने 34 रन, धनंजय नायक ने 30 रन बनाये।राजनांदगांव की ओर से रोहन टांक ने 4 विकेट, अर्शवीर सिंह भाटीया तथा अरीन द्विवेदी ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।राजनांदगांव ने मैच एक पारी तथा 110 रनों से जीत लिया है।
