athletics

ओपन एथेलेटिक्स स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ से बी गणेश हुए चयनित, स्पर्धा 21 मार्च को केरल में होगा आयोजित

7 वीं भारतीय ओपन 400 मीटर प्रतियोगिता 21 मार्च को आयोजित की जाएगी. यह प्रतियोगिता त्रिवेंद्रम केरल में आयोजित है. इस प्रतियोगिता के लिए बी. गणेश जिला दुर्ग से आयु वर्ग 20 वर्ष में चयनित होने वाले एकमात्र प्रतिभागी है.

छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन से जूनियर टीम के चयन कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार साथ में पांच अन्य सिलेक्टर जिनमे सुश्री चारुलता गजपाल महासमुंद, नागेंद्र प्रताप सिंह जिला पेंड्रा, नरेंद्र कुमार मेश्राम जिला नारायणपुर, के. श्रीनिवास जिला दुर्ग और नरेश कुमार कुशवाहा जिला सूरजपुर से थे.

कनिष्ठ टीम के मुख्य प्रशिक्षक अशोक कुमार पटेल ने खिलाड़ी के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई एवं प्रबंधक के रूप में के. श्रीनिवास राव होंगे. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author