
वॉलीबॉल चैंपियंस लीग सीजन-1 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा संभाग के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को इस लीग में रेफेर्शिप के लिए आमंत्रित किया गया है। यह लीग 6 से 23 अक्टूबर तक नोएडा इंडोर स्टेडियम, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद गौस बेग छत्तीसगढ़ शासन के सर्वोच्च खेल सम्मान वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित हैं। वे सरगुजा संभाग से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले एकमात्र वॉलीबॉल रेफरी हैं। इस सीजन में भारत की 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें राजस्थान स्पाइकर्स, गरवी गुज्जुस, अयोध्या गर्जन, एम्पेरिया मराठास, पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स, हुगली हिटर्स, तमिल टाइटंस, नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स, हरियाणा हरिकेंस और दिल्ली डायनामाइट्स शामिल हैं।
Please follow and like us:


