Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय पिक्लबॉल चैंपियनशिप में अलग अलग ऐज कैटेगरी में राज्य के खिलाड़ियों ने जीते पदक

10 वी राष्ट्रीय पिक्लबॉल चैंपियनशिप कोच्ची में आयोजित हुआ. प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय देते हुए विभिन्न आयु वर्गों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

अंडर-12 बॉयज सिंगल्स में रिधान गोयनका ने फाइनल मुकाबले में गणित योगमनी तमिलनाडु को 15-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अंडर-12 बॉयज डबल्स में रिधान गोयनका एवं अथर्व पांडे की जोड़ी ने एमपी के उत्कर्ष एवं हर्ष की जोड़ी को 15-5 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-19 बॉयज सिंगल्स में छत्तीसगढ़ के विशाल निषाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केरलम के गिलाश को 15-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वहीं ओपन महिला डबल्स में छत्तीसगढ़ की उर्वशी एवं दिनेश्वरी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।राज्य पिक्लबॉल संघ के महासचिव रूपेंद्र सिंह चौहान खिलाड़ियों की इस सफलता पर बधाई दिए. इस अवसर पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित कटारिया, अमित जिंदल, संदीप शर्मा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author