netball

KHELNEWZ JAANJGIR DESK राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लेते हुए जीता स्वर्ण पदक

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग की नेटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 वर्ष बालक एवं 14 वर्ष बालिका दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि में जांजगीर-चांपा जिले के 7 खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिले से 14 वर्ष बालिका वर्ग में तमन्ना यादव, युक्ति पांडे, अनमोल यादव एवं अवनी यादव ने बिलासपुर संभाग टीम का प्रतिनिधित्व किया। वहीं 14 वर्ष बालक वर्ग में आयुष कुमार राठौर, ईनेश यादव एवं शौर्य श्रीवास टीम का हिस्सा रहे।सभी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं शानदार प्रदर्शन से टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया और जिले का नाम गौरवान्वित किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई दिए. उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों से नेटबॉल के क्षेत्र में जांजगीर-चांपा जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का परचम लहराया है। शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक प्राप्त करना जिले के लिए गौरव की बात है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author