वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन सीनियर चैंपियरशिप में टीमों के खेल का हुआ आज समापन। आज के मुख्य अतिथि शहर विधायक अमर अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि महापौर पूजा विधानी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर व पूर्व महापौर किशोर राय रहे।

टीम आयोजन में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दिखा दबदबा

पुरुष टीम वर्ग में विजेता महाराष्ट्र, उप विजेता मध्यप्रदेश, तृतीय स्थान गुजरात एवं मेज़बान छत्तीसगढ़ को संयुक्त रूप से मिला. महिला सीनियर टीम वर्ग में विजेता महाराष्ट्र, उप विजेता गुजरात और तृतीय स्थान पर सयुक्त रूप से मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ रहे.

अंडर 19 जूनियर बालक टीम आयोजन वर्ग में विजेता महाराष्ट्र, उप विजेता मध्यप्रदेश, तृतीय स्थान में सयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ एवं गुजरात रहे। जूनियर गर्ल्स टीम वर्ग में विजेता महाराष्ट्र, उप विजेता गुजरात, तृतीय पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ रहा.
कल से व्यक्तिगत रूप से दोनों वर्गों में पुनः प्रतिस्पर्धा प्रारंभ की होगी. सभी विजेता व शामिल खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों एवं राज्य व जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दिए.



