श्री कैलाश मुरारका भी विशेष आमंत्रित अतिथि के तौर पर रहेंगे उपस्थित
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज अहमदाबाद में 4 से 10 सितम्बर के मध्य आयोजित होगा. भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य संघ के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ सदस्य कैलाश मुरारका ने जानकारी दिया कि इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में 19 देश के 108 तीरंदाज व 86 ऑफिसियल भाग लेंगे.

अहमदाबाद के प्रसिद्ध साबरमती रिवर फ्रंट में आयोजित यह इंटरनेशनल चैंपियनशिप गुजरात सरकार के खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित होग. उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पैरा अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज तोमन कुमार भी भाग ले रहे है साथ ही श्री मुरारका भी विशेष रूप से इस महत्वपूर्ण इवेंट में उपस्थित रहेंगे.
ज्ञात हो इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 4 सितंबर को भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री, खेल मंत्री आदि के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा.

