Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का कल न्यायधानी में होगा उद्घाटन

26 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन कल न्यायधानी में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में शुरू होगा. इस स्पर्धा के अंतर्गत बेसबॉल व तैराकी आयु 14,17 व 19 वर्ष (बॉयज़ व गर्ल्स ) और वाटर पोलो आयु 19 वर्ष बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

उद्घाटन कल 11 बजे पुलिस ग्राउंड में आयोजित है. इस अवसर पर विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला, विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव, विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया, महापौर श्रीमती पूजा विधानी की खास मौजूदगी रहेगी. इस दौरान और भी गणमान्य अतिथि रहेंगे मौजूद.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author