खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तत्वावधान में अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा का आयोजन 06 सितंबर को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम स्थित लॉन टेनिस ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे से होगा। लीग में जिले की 200 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है.
प्रतियोगिता में विशेष रूप से आमंत्रित पर्यवेक्षक के रूप में रवि शंकर धनगर एवं दिलीप कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहेंगे। वहीं राष्ट्रीय पदक विजेता चंचल सारथी एवं पूर्णिमा प्रतिकार भी प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी।
Please follow and like us:
