“खेल के मैदान में कभी कोई कुछ नहीं हारता, किसी को जीत मिलती है तो किसी को आगे और बेहतर करने का अनुभव” श्री अरुण साव
वेस्ट ज़ोन बैडमिंटन स्पर्धा में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा व मेज़बान छत्तीसगढ़ सहित कुल 5 राज्यों की पुरूष, महिला व बालक, बालिका (19 वर्ष आयु समूह) के टीमो के बीच चार दिनों तक बेहतरीन मुकाबला न्यायधानी के रेड डायमंड स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित हुआ. स्पर्धा में कुल 170 खिलाड़ी व ऑफिसियल ने हिस्सा लिया.

आज समापन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए. श्री साव ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के शानदार खेल प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को निखारने का बेहतर मंच प्राप्त होता है।

श्री साव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ शासन लगातार खिलाड़ियों के विकास और उन्हें आगे बढ़ाने हेतु प्रयासरत है. इस सम्बन्ध में मौजूदा राज्य सरकार ने बस्तर और सरगुजा ओलंपिक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे भव्य राष्ट्रीय आयोजन, राज्य खेल अलंकरण के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों का सम्मान, उत्कृष्ट खिलाड़ी के नामो की घोषणा और अब आयोजित होने वाले आगामी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग राज्य शासन की खेलो के प्रति प्रतिबद्धता को सुनिश्चीत करता है.
श्री साव ने पाँच राज्यों से पहुंचे बैडमिंटन के बेहतरीन खिलाड़ियों को सबोधित करते हुए कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो उन्हें जीत मिलती है अथवा अनुभव हासिल होता है. उन्होंने कहा कि, फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, दमदार स्मैश और बेहतरीन कोर्ट कवरेज से रोमांचक प्रदर्शन किया है, इसके लिए श्री साव ने सभी विजेताओं को बधाई दिया. विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कार का वितरण मुख्य अतिथि के उपस्थिति में ही संपन्न हुआ.
इस दौरान जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरविन्द गोयल, सचिव एमएल चंद्राकर, उपाध्यक्ष मनीष उभरानी, सह सचिव कमल कृष्ण रॉय, जावेद अली, चीफ रेफरी प्रताप भट्टाचार्य, गुरदीप सिंह, हेम पांडेय आदि सदस्य उपस्थित थे. ज्ञात हो यह आयोजन राज्य बैडमिंटन संघ के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ.

ओवरऑल स्पर्धा में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा दिखा. आज खेले गए मेंस सिंगल्स में छत्तीसगढ़ के सिद्धार्त प्रताप सिंह ने छत्तीसगढ़ के ही हर्षल भोयर को हराते हुए चैंपियन बने. विस्तृत परिणाम इस प्रकार रहे –





