Sport News

KHELNEWZ SARGUJA DESK अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में आराध्या, ग्रिशू और श्रेया बनी चैंपियन

खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तत्वावधान में अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस का भव्य आयोजन 06 सितंबर को गांधी स्टेडियम स्थित लॉन टेनिस ग्राउंड, अंबिकापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मंजूषा भगत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाडे, एमआईसी सदस्य प्रियंका गुप्ता, रंजू अग्रवाल, डायरेक्टर, के.आर. टेक्निकल कॉलेज डॉ. रीनू जैन, प्रियंका चौबे आदि उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आराध्या कश्यप ने प्रथम, गरिमा सिंह ने द्वितीय, दीपशिखा एक्का ने तृतीय तथा अंशिका ने चतुर्थ वहीं जूनियर वर्ग में ग्रिशू राजवाड़े प्रथम, शालिनी मुंडा द्वितीय, मुस्कान तृतीय तथा चंचल ने चतुर्थ स्थान तथा सीनियर वर्ग में श्रेया उपाध्याय ने प्रथम, आर्या ने द्वितीय, नीलम ने तृतीय तथा खुशबू ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

ज्ञात हो जिले में दूसरी बार सॉफ्ट टेनिस खेल की महिला लीग का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में कुल 180 महिला खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया और तीन अलग-अलग आयु वर्गों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रजत सिंह, सॉफ्ट टेनिस राष्ट्रीय मेडलिस्ट चंचल सारथी एवं पूर्णिमा प्रतिकार, प्रिया जायसवाल तथा बबीता तिग्गा का विशेष योगदान रहा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author