Sport News

KHELNEWZ BHILAI DESK सीनियर स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बॉयज़ में बीएसपी एवं गर्ल्स में बस्तर ने जीता चैंपियन का खिताब

26वीं सीनियर स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 04 से 06 सितंबर तक भिलाई में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के तीसरे एवं अंतिम दिन महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में बस्तर ने बी.एस.पी. को 35–29, 35–17 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग के फाइनल में बी.एस.पी. ने दुर्ग निगम को 35–25, 35–37, 35–32 से हराकर चैंपियन का खिताब प्राप्त किया। स्पर्धा में राज्य की पुरुष वर्ग में 20 जिले एवं महिला वर्ग में 16 जिलों की टीम ने भाग लिया.

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष इसरार अहमद खान रज्जी उननोनी, चंद्राकर जी, ताम्रकार जी, डी वी एस रेड्डी, जीएल प्रसाद, श्यामल बनर्जी, अंकित लुनिया, रेफरी गोपाल साहू सेवन दास चिंतामणि केशव केसर, रितु ठाकुर, रमेश सिंह, रियाज खान, सूरज नायक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी वाय राजा राव महासचिव छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ ने दिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author