Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान छत्तीसगढ़ ने दर्ज की दूसरी जीत

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में कल खेले गए दूसरे दिन का पहला मैच मेजबान छत्तीसगढ़ विरुद्ध महाराष्ट्र के मध्य खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में मेजबान छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 3-0 गोल से पराजित किया.

छत्तीसगढ़ टीम की ओर से मैच के 29वे मिनट में जर्सी नम्बर मधु सिंदर मैच के 51वे और 58वे मिनट में दुबी रावत और जिज्ञासा कश्यप ने गोल किया. दूसरा मैच मध्यप्रदेश विरुद्ध हॉकी राजस्थान के मध्य खेला गया इस एकतरफे मुक़ाबले में मध्यप्रदेश ने राजस्थान को 20-0 गोल से पराजित करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की.

मैच के पूर्व उपस्थित अतिथियों ने मैदान के मध्य जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला हाकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी परमजीत सिंह, मृणाल चौबे, (convenior) नीलम चंद जैन, भूषण साव, छोटेलाल रामटेके, सुश्री आशा थामस, महबूब कुरैशी, चंदन भारद्वाज, शकील अहमद, दिग्विजय श्रीवास्तव, किशोर धीवर, शिवा चौबे, दिलीप रावत, योगेश द्विवेदी, सचिन खोबरागड़े, अभिनव मिश्रा, हारून खान, खुशाल यादव, सुखदेव निर्मलकार, कार्तिक यादव, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author