chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK मुख्यमंत्री ट्रॉफी राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप का कल होगा समापन, मंत्री गुरु खुशवंत साहब होंगे मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में तथा आल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में आयोजित मुख्यमंत्री ट्रॉफी 45वीं राष्ट्रीय ओपन एवं 23वीं राष्ट्रीय महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप का कल 22 मार्च को दोपहर 3 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह किया जाएगा ।

जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्रालय गुरु खुशवंत साहब होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आल इंडिया चेस फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव डॉ विक्रम सिसोदिया तथा साउथ एशियन चेस काउंसिल के अध्यक्ष एवं आल इंडिया चेस फेडरेशन के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार होंगे ।

टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के मार्गदर्शन में देश की महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। उक्त चैम्पियनशिप निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB) vs तेलंगाना A (महिला वर्ग)

प्रथम बोर्ड:

WGM मेरी एन गोम्स (पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड) vs WCM कृतिका B (तेलंगाना A)

ओपनिंग: King’s Indian Attack

मेरी एन गोम्स ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए शानदार नियंत्रण बनाया मिडलगेम में सटीक रणनीति के साथ प्रतिद्वंदी को पूरी तरह दबाव में लिया अंततः एकतरफा अंदाज़ में जीत दर्ज की

द्वितीय बोर्ड: IM पद्मिनी राउत (पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड) vs याश्वी जैन (तेलंगाना A)

ओपनिंग: Benko Gambit (d4 के विरुद्ध)पद्मिनी राउत ने आक्रामक गैम्बिट अपनाकर शुरुआत से ही बढ़त बनाई पोजिशनल एवं टैक्टिकल खेल का बेहतरीन संयोजन दिखाया अंततः सशक्त खेल के दम पर जीत हासिल की

ओपन वर्ग के प्रमुख मुकाबले

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड A (RSPB A) vs तमिलनाडु A

प्रथम बोर्ड: GM विसाख N R (रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड A) vs दिनेश राजन (तमिलनाडु A) ओपनिंग: Caro-Kann Defense विसाख ने ठोस एवं रणनीतिक खेल का प्रदर्शन किया मिडलगेम में बेहतरीन पोजिशनल पकड़ बनाई सटीक एंड गेम तकनीक से महत्वपूर्ण जीत दर्ज की

द्वितीय बोर्ड: हिमल गुसाईं (रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड A) vs कुमारेश A (तमिलनाडु A)

ओपनिंग: Anti-Nimzo Indian दोनों खिलाड़ियों के बीच संतुलित मुकाबला पूरे खेल में बराबरी बनी रही परिणाम: ड्रॉ (½-½)

अन्य प्रमुख मुकाबले (महिला वर्ग – राउंड 6)

पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB) ने तेलंगाना A को 3½ – ½ से हराया

एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने आंध्र प्रदेश B को 2½ – 1½ से हराया

आंध्र प्रदेश C ने महाराष्ट्र A को 3½ – ½ से हराया

वेस्ट बंगाल A और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला 2 – 2 से ड्रॉ रहा

तमिलनाडु ने तेलंगाना B को 3 – 1 से हराया

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने छत्तीसगढ़ C को 2½ – 1½ से हराया

छत्तीसगढ़ B और गुजरात A के बीच मुकाबला 2 – 2 से ड्रॉ रहा

छत्तीसगढ़ A ने पंजाब को 3 – 1 से हराया

हिमाचल प्रदेश A ने हिमाचल प्रदेश C को 3½ – ½ से हराया

हिमाचल प्रदेश B ने छत्तीसगढ़ D को 3½ – ½ से हराया

अन्य प्रमुख मुकाबले (ओपन वर्ग – राउंड 8)

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड A (RSPB A) ने तमिलनाडु A को 3½ – ½ से हराया

एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने उत्तर प्रदेश A को 2½ – 1½ से हराया

केरल A और रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड B (RSPB B) के बीच मुकाबला 2 – 2 ड्रॉ रहा

तमिलनाडु B ने बिहार A को 3 – 1 से हराया

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने तेलंगाना A को 2½ – 1½ से हराया

पांडिचेरी ने ओडिशा A को 3½ – ½ से हराया

हरियाणा A ने महाराष्ट्र A को 3 – 1 से हराया

दिल्ली ने ओडिशा C को 3½ – ½ से हराया

बिहार B ने उत्तर प्रदेश B को 2½ – 1½ से हराया

छत्तीसगढ़ A ने मध्य प्रदेश A को 3 – 1 से हराया

वेस्ट बंगाल A ने हरियाणा B को 3½ – ½ से हराया

ओडिशा B ने सर्विसेस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड को 3½ – ½ से हराया

वेस्ट बंगाल C ने वेस्ट बंगाल B को 2½ – 1½ से हराया

झारखंड A ने छत्तीसगढ़ C को 2½ – 1½ से हराया

उत्तराखंड A ने छत्तीसगढ़ D को 2½ – 1½ से हराया

छत्तीसगढ़ B ने चेस फेडरेशन ऑफ फिजिकली डिसेबल्ड को 3½ – ½ से हराया

उत्तराखंड B ने हिमाचल प्रदेश B को 3½ – ½ से हराया

उत्तर प्रदेश C ने डिफेंस अकाउंट्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड को 3 – 1 से हराया

KIIT यूनिवर्सिटी ने छत्तीसगढ़ E को 2½ – 1½ से हराया

झारखंड B ने हिमाचल प्रदेश C को 3 – 1 से हराया

आंध्र प्रदेश A ने झारखंड C को 4 – 0 से हराया

हिमाचल प्रदेश A ने आंध्र प्रदेश B को 4 – 0 से हराया

ऑल इंडिया रिजर्व बैंक स्पोर्ट्स एंड कल्चरल बोर्ड ने राजस्थान को 4 – 0 से हराया

यह जानकारी प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव ईश्वर सिंह राजपूत एवं इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन ने दी है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author