Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17- 0 से पराजित किया

अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज संस्कारधानी के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान में शुरू हुआ. उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य, वॉर्ड पार्षद श्रीमति अमृता मोहन सेन की अध्यक्षता एवं फ़िरोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, के सी त्रिपाठी (साईं प्रबंधक), ए एक्का सहायक संचालक खेल युवा कल्याण विभाग, अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी परमजीत सिंह, मृणाल चौबे, जिला हाकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम चंद जैन, भूषण साव, छोटेलाल रामटेके (पार्षद ), सुश्री आशा थामस तथा महबूब कुरैशी, चंदन भारद्वाज, पंकज पांडे के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ ।

इस प्रतियोगिता के तहत पुरस्कार राशि का भी घोषणा की गई है. जिसके तहत प्रथम पुरस्कार 180000, द्वितीय पुरस्कार 144000, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार 90000 हजार रुपये रखी गई है। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया गया. अतिथियों ने मैदान में पहुचकर प्रतिभागी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया।

अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम में आज से प्रारंभ हुई अस्मिता वेस्ट जोन सब जूनियर बालिका हाॅकी प्रतियोगिता के प्रथम मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 1 के मुकाबले 17 गोल से पराजित किया छत्तीसगढ़ की ओर से टीम की मधु सिदार ने 13 गोल, प्रज्ञा साहू, काव्या सिंह ठाकुर रिया खलखो, मनप्रीत कौर ने 1-1 ने गोल किया वहीं राजस्थान की ओर से एक गोल पुष्पा कंवर ने किया।

दुसरे मैच में मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को असानी से 10-0 गोल से हरा कर धमाकेदार जीत दर्ज की. मध्यप्रदेश की ओर से बैक खेल रही नौशीन नाज़ ने 5 गोल, अग्रिम पंक्ति की भाविका, साजिदा बेगम, प्रियांशी भंवर, केसर भाबर, गीताश्री ने 1-1 ने गोल किया.

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिमन्यु मिश्रा,शकील अहमद, दिग्विजय श्रीवास्तव, किशोर धीवर, शिवा चौबे, तीरथ गोस्वामी, दिलीप रावत, योगेश द्विवेदी, सचिन खोबरागड़े, अभिनव मिश्रा, हारून खान, सुखदेव निर्मलकार, कार्तिक यादव, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author