Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK हॉली क्रॉस स्कूल में अंतर विद्यालय स्केटिंग प्रतियोगिता हुआ संपन्न

हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में द्वितीय अंतर-विद्यालय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों के 92 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई, जिसमें उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे शैलेन्द्र सिंह ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि रहे निमितेश सिंह परिहार सिटी सुप्रीडेंट ऑफ पुलिस बिलासपुर एवं विद्यालय की प्राचार्य डॉ सिस्टर क्लेरिटा डिमेलो उपस्थित रही ।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में मुख्य अतिथि को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author