वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज जो की अहमदाबाद में 4 से 10 सितंबर के मध्य खेला जा रहा है. जिसमें हिस्सा लेते हुए छत्तीसगढ़ के स्टार आर्चर तोमन कुमार ने कंपाउंड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. भारतीय तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बताया कि तोमन आगे के कुछ और इवेंट्स में भी अपने इस फॉर्म को बरक़रार रखते हुए देश के लिए और मेडल जीतने में कामयाब होंगे. इस अवसर प्रदेश आर्चरी संघ के अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी तोमन की इस सफलता को सराहते हुए बधाई दिए.
Please follow and like us:

