Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैम्पीयनशिप में छत्तीसगढ़ ने अंतिम दिन 1 स्वर्ण,2 रज़त,1 कांस्य सहित जीते 4 पदक

राजधानी के नया रायपुर स्थित सेंध लेक मे 12 से 14 जून तक आयोजित 36 वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर पुरुष एवं महिला एवं सबजूनियर बालक एबं बालिका प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी छत्तीसगढ़ के नाविको के नाम रहा.

K2 500 मीटर इवेंट मे महिला खिलाड़ी राधा, वंशिका ने जूनिवर वर्ग में रज़त पदक प्राप्त किया. C2 500 मीटर इवेंट पुरुष वर्ग मे लक्ष्य एवं दीपक ने रज़त पदक जीता. स्वर्ण पदक का खाता तोरण साहू, लक्ष्य, लाइसीम्बा, सैमसंग ने C 4 सबजूनियर 200 मीटर बालक वर्ग मे जीता.

K 4 200 मीटर सबजूनियर बालक वर्ग मे प्रयास, प्रयाग, अजय, रेहान ने कांस्य पदक पर जीत हासिल किया। टीम के कोच पिंकी साहू, अशोक साहू थे।

प्रतियोगिता मे सबजूनियर एवं जूनियर वर्ग का ख़िताब मध्य प्रदेश ने 25 स्वर्ण, 18 रज़त, एवं 3 कांस्य पदक जीतते हुए हासिल किया. दूसरा स्थान केरला ने 8 स्वर्ण, 9 रज़त, 6 कांस्य पदक अर्जित कर प्राप्त किया, तीसरा स्थान ओड़िसा का रहा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अरुण साव खेल मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता श्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब विधायक आरंग, श्री बलदेव सिंह भाटिया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एन्ड कैनोयिंग एसोसिएशन, प्रशांत कुशवाहा अध्यक्ष भारतीय कायाकिंग एन्ड कैनोयिंग एसोसिएशन रहे.

सफल आयोजन पर संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, रूपेंद्र सिंह चौहान, अखिलेश दुबे, सुमित तिवारी, अमित तिवारी, द्रोर्ण ध्रुव, प्रवीण कुमार, अशोक दुबे, राकेश ठाकुर, योगेंद्र साहू, ओमेश वर्मा, अजय कुमार आदि का सहयोग रहा.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author