chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 9 शतरंज में अयांश एवं अनिका बनी राज्य चैंपियन

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में राजधानी के बलबीर सिंग जुनेजा इनडोर स्टेडियम परिसर में स्थित प्रदेश शतरंज संघ के कार्यालय में 13 एवं 14 जून को आयोजित दो दिवसीय स्टेट अंडर 9 शतरंज चैंपियनशिप के ओपन वर्ग में बिलासपुर के अयांश फुलर ने 5.5 अंक प्राप्त कर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

वही बालिका वर्ग में रायपुर की अनिका गुप्ता ने 5.5 अंक हासिल कर राज्य की विजेता बनी। ओपन वर्ग में सरगुजा के अक्षत राज डांगरे ने 5.5 अंक एवं बालिका वर्ग में राजनांदगांव की इधिका वारूडकर ने 5 अंक प्राप्त कर उपविजेता बने। इन सभी खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सहसचिव विकास शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संघ के सहसचिव ईश्वर सिंह राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य शतरंज संघ के कार्यकारिणी सदस्य दीपांकर सेन गुप्ता, सीनियर नेशनल आर्बिटर प्रदीप कुमार मंडल थे।

ओपन कैटेगरी में तृतीय स्थान पर अरमान उभरानी बिलासपुर 5 अंक, चतुर्थ स्थान पर मेधांश सोरी दुर्ग 5 अंक, पंचम स्थान पर अपूर्व भार्गव रायपुर 5 अंक, छठवे स्थान पर अवयुक्त अग्रवाल रायपुर 5 अंक रहे।इसी प्रकार बालिका वर्ग में तृतीय स्थान पर शम्भावी शर्मा दुर्ग 5 अंक, चतुर्थ स्थान पर सिद्धि सराफ कोरबा 4.5 अंक, पंचम स्थान पर विद्या यादव रायपुर 4 अंक, छटवें स्थान पर मयूरिका मान्या दुर्ग 4 अंक रहे।

स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं डिप्टी चीफ आर्बिटर फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा तथा सहायक के रूप में सिनियर नेशनल आर्बिटर चंदन विश्वकर्मा, हेमा नागेश्वर, तृषा शर्मा रही।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author