रायपुर ने सभी छह टीम स्पर्धाओं में जीते स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों का किया गया चयन
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्क्वैश का आयोजन 06 से 09 सितंबर तक किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित व्यक्तिगत स्पर्धाओं के दौरान राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया भी संपन्न की गई।
ज्ञात हो रायपुर ने सभी छह टीम स्पर्धाओं में जीते स्वर्ण पदक. खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीकी दक्षता, फिटनेस, प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता में निरंतरता के आधार पर चयन समिति द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया।
Please follow and like us:
