Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने पांडेचेरी को 10 विकेट से हराया

बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी में आयोजित छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पांडेचेरी टीम के विरुद्ध खेला गया. छत्तीसगढ़ ने पांडेचेरी को 10 विकेट से हराया.पांडेचेरी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया ।छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 136 ओवरों में 10 विकेट खोकर 377 रन बनायें।

छत्तीसगढ़ की ओर से मयंक वर्मा ने रणजी ट्राफी में अपना पहला शतक लगाते हुये शानदार121 नाबाद रन बनाये। संजित देसाई ने 69 रन बनाये। वहीं प्रारंभिक बल्लेबाज आयुष पांडे ने 45 रन बनाये तथा कप्तान अमनदीप खरे 44 रन बनाकर आउट हुये।

पांडेचेरी की ओर से पुनित दाते तथा सागर ने 3-3 विकेट प्राप्त किये।पांडेचेरी ने अपनी पहली पारी में 60.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 205 रन बनायें। पांडेचेरी की ओर से पारस ने 52 रन तथा आनंद सिंह ने 37 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से रवि किरण ने 3 विकेट, अजय मंडल, आशिष चौहान तथा आदित्य सरवटे ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

फॉलोऑन खेलने उतरी पांडेचेरी ने अपनी दूसरी पारी में 51.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 175 रन ही बनाये। पांडेचेरी की ओर से जे यादव ने 46 रन तथा सागर ने 31 रनों का योगदान दिया। वहींछत्तीसगढ़ की ओर से आदित्य सरवटे ने 4 विकेट, आशिष चौहान तथा मयंक यादव ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।4 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर आयुष पांडे के चौके की मदद से जीत प्राप्त की तथा मैच जीत लिया । मयंक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। छत्तीसगढ़ ने मैच 10 विकेट से जीत लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.