Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK रणजी ट्रॉफी के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ जम्मु एवं कश्मीर से 97 रनो से पीछे

बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ का तिसरा मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में जम्मु तथा कश्मीर टीम के विरुद्ध खेला गया. छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।जम्मु एवं कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 122.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 394 रन बनाये हैं।

जम्मु एवं कश्मीर की ओर से शुभम खजुरीया ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 190 रन बनाये। पारस डोगरा ने भी 59 रनों की उपयोगी पारी खेली, उनके अतिरिक्त कन्हैया वाधवन ने 42 रन तथा उमर नाजीर ने 40 रन नाबाद बनाये ।छत्तीसगढ़ की ओर से रवि किरण ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 7 विकेट प्राप्त किये।

अजय मंडल, आदित्य सरवटे तथा सौरभ मजूमदार को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ. तिसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 115 ओवरों में 6 विकेट खोकर 297रन बना लिये है। छत्तीसगढ़ की ओर से आशुतोष सिंह ने 90 रनों का योगदान दिया ।

कप्तान अमनदीप खरे ने नाबाद 73 रन बनाये तथा क्रिज पर डटे हुये है । उनके अतिरिक्त आयुष पांडे 32 रन बनाये। जम्मु एवं कश्मीर की ओर से आकिब नबी, वंशराज शर्मा तथा उमर नजीर ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। तिसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ 97 रनों से पीछे हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.