Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने खेल कौशल का किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश हेतु 28 अप्रैल से 01 मई तक चयन ट्रायल का आयोजन स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम में किया जा रहा है। उक्त चयन ट्रायल के द्वितीय दिवस तीरंदाजी, फुटबॉल व वेटलिफ्टिंग खेल विधा के 204 खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण किया गया।

आवासीय खेल अकादमी में खिलाड़ियों का चयन मोटर एबिलिटी एवं खेल कौशल के आधार पर किया जाता है। कल तृतीय दिवस हॉकी व एथलेटिक्स खेल विधा के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सुबह 07ः00 बजे से स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम में किया जायेगा।

चयन ट्रायल में भाग लेेने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आवास, भोजन व मेडिकल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *